खरगोन । जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वीप प्लान के सहायक नोडल अधिकारी महिला एवं बाल विकास द्वारा निर्धारित तिथियों में मतदाता जागरूकता स्वीप प्लान अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत विकासखंड स्तरीय गतिविधियों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
नपा सीएमओ एमआर निगवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा नगर पालिका कर्मचरीयों की उपस्थिति में मानव श्रंखला थीम पर ’’हर हाथ सशक्त लोकतंत्र का साथ’’ की थीम पर समस्त मतदाताओं को मतदान करने लिए शहर में स्थित रविन्द्रनाथ टैगौर पार्क में मानव श्रंखला कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। यहां मानव श्रृंखला के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।