नीमच। जिले के ग्राम छायन के चारभुजा नाथ मंदिर पर आगामी 15 अगस्त से श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित होने वाली इस शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन भक्तों को पं. गोपालकृष्ण पाराशर का सान्निध्य मिलेगा। 21 अगस्त तक चलने वाली कथा प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी। इस कथा की शुरूआत में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें गांव की महिलाएं व बालिकाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी। ग्रामवासियों ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से भी कथा स्थल पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।