देवरी खवासा। नाग पंचमी के पावन पर्व पर देवरी खवासा-बड़कुआ रोड स्थित कालेश्वर देव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। नाग पंचमी के अवसर पर सुबह विधि-विधान के साथ भगवान खाकर देव का अभिषेक किया गया।
अभिषेक के पश्चात मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में महाआरती का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाआरती में शामिल होकर भगवान से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी वर्षा की कामना की।
महाआरती के बाद बांटी महाप्रसादी
महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।