BREAKING NEWS
BIG NEWS : बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में एमपी का.. <<     BIG NEWS VIDEO: नीमच में बैग खोलते ही उड़ गए होश! 10 किलो.. <<     जमुनिया रावजी से नीलकंठ महादेव तक निकली भव्य.. <<     KHABAR : 165 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली राष्ट्रपथ.. <<     श्रावण सोमवार पर खात्याखेड़ी से निकली भव्य.. <<     KHABAR : नवांकुर सखियों का सम्मेलन, पर्यावरण.. <<     KHABAR : सावन में निकली तूफानी डाक कांवड़ यात्रा,.. <<     नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट,.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर कालेश्वर देव मंदिर में हुआ.. <<     KHABAR : सेगांव में दशोरा नागर समाज ने निकाली भव्य.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर आंकली में पंचमुखी बालाजी और.. <<     KHABAR : तीन जॉइंट कलेक्टर बने अपर कलेक्टर, पांच.. <<     नागपंचमी और श्रावण सोमवार पर महाकाल मंदिर.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर भाटखेड़ी में निकली भगवान.. <<     BIG VIDEO: ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी संग्राम!.. <<     BIG NEWS : साधारण बैग ने खोला नशे के बड़े कारोबार का.. <<     KHABAR : बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सावन का रंगीन जश्न! लहरिया में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2026, 2:43 pm
KHABAR : सेगांव में दशोरा नागर समाज ने निकाली भव्य पदयात्रा, हाटकेश्वर महादेव का किया अभिषेक, पढे़ जय गुप्ता की खबर 

Share On:-

सेगांव। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर अखिल भारतीय दशोरा नागर समाज द्वारा रविवार को ऐतिहासिक एवं भव्य पदयात्रा निकाली गई। खरगोन धर्मशाला से निकली यात्रा में सेगांव मंडल के समाजजन भी शामिल हुए। दोनों यात्राएं शाम 5 बजे पर्यटन नगरी ऊन के बस स्टैंड पर पहुंचीं, जहां ऊन मंडल की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद सभी समाजजन शोभायात्रा के रूप में नगर में प्रवेश करते हुए प्राचीन हाटकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे।


मंदिर में भगवान हाटकेश्वर महादेव का अभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया। वहीं बड़वानी जिले के जुलवानिया और मंडवाड़ा मंडलों से भी पदयात्रा निकाली गई, जिनका राजपुर मंडल की ओर से स्वागत किया गया। सभी मंडलों के समाजजनों ने मिलकर हाटकेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।


महाआरती के बाद हुआ भव्य भंडारा
शाम को मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद भव्य भंडारे में बड़ी संख्या में समाजजनों ने प्रसादी ग्रहण की। पदयात्रा में आसपास के छोटे-बड़े मंडलों के सदस्य, महिलाएं, बच्चे और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए।


खरगोन और बड़वानी के विभिन्न मंडलों का यह संगम सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बना। यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्वागत स्टॉल लगाए गए और समाजजनों का स्वागत किया गया।


प्रदेशाध्यक्ष ने फूलों की वर्षा से किया स्वागत
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र मण्डलोई एवं प्रदेश कार्यकारिणी ने विभिन्न मंडलों से पहुंचे समाजजनों का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान ठंडाई का वितरण भी किया गया और सभी को श्रावण मास की शुभकामनाएं दी गईं।


आयोजन में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र मण्डलोई, श्रीमती सारिका भाभी, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं पत्रकार जय गुप्ता (सेगांव), सह मीडिया प्रभारी निर्मल गुप्ता, अशोक गुप्ता, जीवनलाल गुप्ता, खरगोन महिला मंडल जिलाध्यक्ष श्रीमती सुषमा गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष कविता गुप्ता, खरगोन नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी, प्रदेश महिला मंडल संयोजक ममता सुगंधी सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं समाजजन मौजूद रहे।


जुलवानिया से योगेश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, मंडवाड़ा से जितेंद्र गुप्ता, सतीश गुप्ता, राजपुर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, सचिव दिलीप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश गुप्ता, वीरेन मण्डलोई, महिला मंडल अध्यक्ष सरोज गुप्ता, सचिव रीना गुप्ता तथा सेंधवा मंडल से सुरेश गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता और रामकृष्ण गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE