BREAKING NEWS
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा, रात के.. <<     BIG VIDEO: नीमच में 20 वर्षीय विवाहिता ने उठाया.. <<     KHABAR : खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ- पहले दिन नन्हे.. <<     तराना में नाना महाराज जन्मोत्सव की धूम,.. <<     तराना में श्रावण मास पर मंगलनाथ मंदिर से.. <<     BIG VIDEO: नीमच में आज गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’! 17.. <<     REPORT : ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में.. <<     रतलाम में 5.41 करोड़ की सराफा लूट का खुलासा,.. <<     KHABAR : लहरिया के रंग, घूमर की थिरकन और सावन की.. <<     दतिया में श्मशान घाट की बदहाली ने खोली सरकारी.. <<     KHABAR : सावन सोमवार-नागपंचमी का महासंयोग, सीवन.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की मांगों को वित्त मंत्रालय.. <<     BIG NEWS : सिंगोली थाना क्षेत्र का ग्राम धारड़ी और 20.. <<     BIG VIDEO: MP में दो बड़े मामले! मासूम से दरिंदगी के.. <<     गलवाड़ी में नाग पंचमी पर भव्य मेला, 9 लाख.. <<     KHABAR : सावन का सोमवार और नागपंचमी पर्व एक ही दिन.. <<     KHABAR : सावन के तीसरे सोमवार शिवालयों में उमड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2026, 11:54 am
KHABAR : सावन का सोमवार और नागपंचमी पर्व एक ही दिन होने के कारण बना विशेष संयोग, वर्ष में एक बार 24 घण्टे के लिए खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर, महानिर्वाणी अखाड़े के महंत करते हैं पूजन पाठ, पढे़ अर्पित बोड़ाना की खबर

Share On:-

उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में नागपंचमी का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। महाकालेश्वर मंदिर में स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर के पट परंपरा अनुसार रात्रि 12 बजे खोल दिए गए। भगवान नागचंद्रेश्वर के पूजन के बाद मंदिर में रात से ही श्रद्धालु दर्शन कर रहे है। दर्शन का यह सिलसिला लगातार 24 घंटे तक चलता रहेगा। नागचंद्रेश्वर के साथ ही बाबा महाकाल के दर्शन को भी भक्तो की भीड़ उमड़ रही हे। आज सावन माह का सोमवार के साथ साथ नागपंचमी का पर्व होने के कारण विशेष संयोग बना हुआ है यही कारण है कि शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है।


विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में नागपंचमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन की महत्ता है। यहाँ महाकाल मंदिर के शीर्ष पर भगवान नागचंद्रेश्वर का अति प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में नाग पर विराजत शिव पार्वती की अति दुर्लब मूर्ति हे। मान्यता है की मंदिर में नागचंद्रेश्वर की प्रतिमा के दर्शन और पूजन से शिव पार्वती दोनों ही प्रसन्न होते हे साथ ही सर्प भय से भी मुक्ति मिलती है। नागपंचमी पर नाग को दूध पिलाने की भी परंपरा हे इसलिए श्रद्धालु यहाँ नाग की प्रतिमा पर दूध चढा रहे है। उज्जैन का नागचंद्रेश्वर मन्दिर में स्थित मूर्ति 11 वी शताब्दी के परमार काल की है। नागचंद्रेश्वर मंदिर में स्थापित प्रतिमा में शेषनाग की सैय्या पर भगवान शिव तथा पार्वती के साथ भगवान गणेश और कार्तिक भी विराजित है। बताया जाता है की यह प्रतिमा नेपाल से लाई गई थी। 


भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए प्रशासन ने माकूल इंतजाम किये है। सुरक्षा के साथ ही श्रधालुओ की सुविधा के लिए बेरीकेट लगाए गए हे ताकि दर्शन आसानी से हो सके। भगवान महाकाल के दरबार में स्थित नागचंद्रेश्वर का मंदिर वर्ष में केवल एक बार ही खुलता है। नागपंचमी पर खुलने वाले इस मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु एक दिन पहले से ही कतार में लग जाते है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE