सरवानिया महाराज। नागपंचमी के अवसर पर ग्राम आंकली में धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। गांव स्थित बाबा भोलेनाथ के ग्यारहवें रुद्र अवतार हनुमानजी महाराज के श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर एवं संकट मोचन महादेव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। इसके साथ ही पौधरोपण कर नागपंचमी पर्व मनाया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने वास्तुशास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला माना जाने वाला अशोक का पौधा रोपा और उसमें पानी दिया। धार्मिक अनुष्ठान पंडित कैदार पुरोहित द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
आयोजन में ठाकुर कैलाशसिंह पंवार, पूर्व न्याय प्रधान ग्राम न्यायालय सरवानिया, हिरेन्द्रसिंह पंवार (हिरु बना) पूर्व सरपंच, गजेन्द्र सिंह पंवार, रतन सिंह पंवार, श्याम सिंह पंवार, हरिसिंह पंवार, पुष्पेन्द्र सिंह पंवार, भारत सिंह पंवार, अमरसिंह, रवीराजसिंह, युवराजसिंह, दिग्विजयसिंह पंवार, जितेन्द्र गौड़, रायसिंह गौड़, लक्ष्मण गौड़, प्रवीण गौड़, रणजीत गौड़ सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
धार्मिक अनुष्ठान और पौधरोपण के माध्यम से श्रद्धालुओं ने नागपंचमी पर्व को श्रद्धा के साथ मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।