BREAKING NEWS
KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 6:48 pm
NEWS : हिन्दी दिवस के दो दिवसीय कार्यक्रम में देशभर के आए साहित्य कार, पत्रकार गोविंद त्रिपाठी सहित कई लेखकों को उपाधि से नवाजा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । साहित्य मंडल श्री नाथद्वारा के सानिध्य में हिंदी लाओ देश बचाओ का दो दिवसीय गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। जिसमें देश भर से ढाई सौ से भी अधिक साहित्यकारों ने भाग लिया। उसमें चितौड़ जिले के वरिष्ठ पत्रकार गोविंद त्रिपाठी सहित का देश भर से आए साहित्यकारों लेखकों का सम्मान किया गया। 
साहित्य मंडल नाथ द्वारा के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने बताया कि इस दो दिवसीय गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर सहित विभिन्न प्रांतो के 250 से भी अधिक लेखको  साहित्यकारों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में सभी साहित्यकारों को मानद उपाधि से अलंकृत किया गया तथा उन्हें समृति चिन्ह के रूप में श्रीनाथजी की छवि उपाधि पत्र साल मेवाड़ी पगडी सहित अन्य उपहार देकर सम्मान से नवाजा गया।
दो दिन के इस कार्यक्रम में विभिन्न सत्रो के माध्यम से हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित किये जाने को लेकर साहित्यकारों ने अपने विचार रखे कार्यक्रम में कथक नृत्यांगना डॉ अन्नू सिन्हा नोएडा उत्तर प्रदेश एवं रेणु गोरेर की अपने साथी कलाकारों की शानदार प्रस्तुति को काफी सराहा गया। कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ जिले के वरिष्ठ पत्रकार गोविंद त्रिपाठी, सूरत के चन्द्रशेखर दुबे, दिल्ली के पत्रकार ‌कुमार गुन्जन को भी मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।
हिंदी दिवस के राष्ट्रीय महाकुंभ पर्व पर रिश्तों की मुस्कान पुस्तक कहानी- संग्रह, लेखिका डॉ मीरा सिंह संस्थापक अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य प्रवाह फ़िलेडेल्फ़िया अमेरिका के पुस्तक एवं कानपुर के हरिलाल मिलन राष्ट्रभाषा गान के पोस्टर का भी विमोचन इस अवसर पर किया। इस अवसर पर आए साहित्यकारों लेखकों ने यहां स्थापित वाचनालय मे पत्र पत्रिकाएं संस्था द्वारा प्रकाशन का भी अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित सत्रो में हिंदी भाषा और वर्तमान राजनीति पर उत्तर प्रदेश के प्रोफ़ेसर अशोक कुमार रस्तोगी कब बनेगी हिंदी राष्ट्रभाषा, ग्वालियर के डॉक्टर अवधेश कुमार बिहार के स्वतंत्रता आंदोलन में हिंदी भाषा का योगदान पर डॉक्टर सुधा सिन्हा बिहार का उद्बोधन भी हुआ। हिंदी काव्य विभूषण, हिंदी साहित्य विभूषण, हिंदी भाषा विभूषण, इतिहास वेता पत्रकार प्रवर संपादक रत्न ज्योतिष भास्कर कला विभूषण संगीत शिरोमणि सहित विभिन्न उपाधियो से साहित्यकारों को नवाजा गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन इसमें भाग लेने वाले सभी साहित्यकारों लेखकों साहित्य मंडल शिक्षण संस्थान के विधार्थीयो ने हिंदी लाओ देश बचाओ का नारा लगाते लाल बाजार चौपाटी मन्दिर प्ररिकमा नया बाजार होते हुए नगर का भ्रमण कर हिंदी के भाषा लाने का उद्घोष करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंच सभा में बदल गयी। 
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन मोहन शर्मा ने की। सफल संचालन श्याम प्रकाश देवपुरा प्रधानमंत्री साहित्य मंडल द्वारा किया गया। कवि हरिओम हरि और विट्ठल पारिख ने पत्रकारों, लेखकों, साहित्यकारों व अन्य मानद उपाधि से सम्मानित होने वाले महानुभावों का गद्य व पद्य में परिचय व उपाधि पत्र का वाचन किया। इसे सफल बनाने में पीयूष देवपुरा, अनिरुद्ध देवपुरा, मातृशक्ति का भी सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE