मनासा। जिले के मनासा-रामपुरा रोड पर रविवार को दोपहर हासपुर फंटे पर दो मोटरसाइकल की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। घटना में एक बाइक सवार युवक दीपक पिता सत्यनारायण राव उम्र 21 वर्ष निवासी ननोर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अन्य बाइक सवार हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। घटना में घायल युवक को उपचार के लिए एंबुलेंस से मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा उपचार कर जिला अस्पताल नीमच रेफर किया। हादसे में उक्त युवक के हाथ पैर और सिर में गंभीर चोटे आई हैं।