झाबुआ। जिले के राणापुर थाना क्षेत्र की कुंदनपुर पुलिस चौकी के समीप कालिया कोटड़ी चौराहे पर शनिवार और रविवार की रात में एक काली स्कॉर्पियो एमपी 09 जेडजेड 7762 और बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।
राणापुर थाना प्रभारी शंकर सिंह रघुवंशी ने बताया कि स्काॅर्पियो और मोटरसाइकिल की टक्कर में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक घायल ने दाहोद (गुजरात) के एक अस्पताल में रविवार अलसुबह दम तोड़ा।
इस दुर्घटना में कालू पिता कोदरिया मेडा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सुरडिया, वसना पिता दोला डामोर उम्र 65 वर्ष निवासी बुचाडुगरी, उसका पुत्र अरविन्द पिता वसना डामोर उम्र 25 वर्ष निवासी बुचाडुगरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घायल अवस्था में कमल पिता छगन मेडा उम्र 37 वृर्ष निवासी ग्राम सुरडिया को इलाज के लिए दाहोद (गुजरात) ले जाया गया। गंभीर घायल कमल ने रविवार अलसुबह अपना दम तोड़ दिया। फिलहाल शव का पीएम राणापुर शासकीय अस्पताल में किया जा रहा है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।