BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2024, 11:45 am
BIG NEWS : राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ का खुला भंडार, चार राउंड में पूरी हुई काउंटिंग, एक माह में प्राप्त हुई करोड़ों की रिकॉर्ड तोड़ राशि, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलिया जी में 4 राउंड में काउंटिंग पूरी हो गई। भंडार से इस बार रिकॉर्ड तोड़ 17 करोड़ 93 लाख 16 हजार 975 रुपए निकले। साथ ही कुल 701 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना और 88 किलो 700 ग्राम चांदी भी मिली। एक महीने में निकलने वाली अब तक की यह रिकॉर्ड राशि और सोना-चांदी है। इससे पहले 24 मार्च को खोले गए भंडार से 18 करोड़ 55 लाख 86 हजार 941 रुपए निकले थे, लेकिन वो डेढ़ महीने का भंडार था।


रिकॉर्ड तोड़ मिली दान राशि
मंडफिया स्थित श्री सांवलिया जी में चतुर्दशी पर भंडार खोला गया था। शनिवार को आखरी राउंड में गिनती पूरी कर ली गई है। चार राउंड में यह काउंटिंग पूरी की गई। आखिरी दिन शनिवार को 31 लाख 66 हजार 076 रुपयों की गिनती हुई है। इससे पहले 3 राउंड में 12 करोड़ 80 लाख 15 हजार रुपयों की गिनती हो चुकी थी। यानी भंडार से कुल 13 करोड़ 11 लाख 81 हजार 076 रुपए मिले। इसके अलावा भेंट कक्ष ने कैश और ऑनलाइन से 4 करोड़ 81 लाख 35 हजार 899 रुपए मिले। दोनों को मिलाकर कुल 17 करोड़ 93 लाख 16 हजार 975 रुपयों की प्राप्ति हुई है। काउंटिंग के दौरान मंदिर मंडल अध्यक्ष भेरुलाल गुर्जर, सीईओ और एडीएम प्रशासन राकेश कुमार, मंदिर मंडल सदस्य भेरूलाल सोनी, अशोक शर्मा, श्रीलाल पाटीदार, संजय कुमार मंडोवरा, शंभू लाल सुथार और ममतेश शर्मा मौजूद थे।

71 किलोग्राम चांदी मिली
इसी तरह, मंदिर के दानपात्र से 668 ग्राम सोना और 17 किलो 200 ग्राम चांदी मिली। जबकि कार्यालय से 33 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना, 71 किलो 500 ग्राम चांदी मिली। यानी कुल 701 ग्राम 5 मिलीग्राम सोना और 88 किलो 7 ग्राम चांदी मिली है। एक महीने में मिली अब तक की रिकॉर्ड राशि और सोना-चांदी है। इससे पहले 24 मार्च को डेढ़ महीने का भंडार खोला गया था। उसमें 18 करोड़ 55 लाख 86 हजार 941 रुपए निकले। इसमें 99.573 किलो चांदी, 863 ग्राम 83 मिलीग्राम सोने की प्राप्ति हुई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE