BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बरूखेड़ा और काली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रतलाम प्रधान जिला न्यायाधीश ने देखी जेल.. <<     KHABAR : जल संवर्धन और संरक्षण के लिए जन जागरण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कृषकों के लिए अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि.. <<     KHABAR : कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में भू-अर्जन के.. <<     VIDEO NEWS: किसानों के लिए खुशखबरी लहसुन के दामों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 35 साल का नितिन और पत्नी साधना, जब होटल पर.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय डेंगू दिवस का आयोजन, जिले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए मतदान कराने में.. <<     KHABAR : शासकीय आईटीआई में सत्र 2024-25 में प्रवेश के.. <<     NEWS : मृत्यु को महोत्सव बनाकर आत्मा को मोक्ष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्कूल कॉलेजों के प्राचार्याे का सम्मेलन 24.. <<     KHABAR : समुदाय से जुड़े डेंगू पर नियंत्रण रखे थीम.. <<     NEWS : विश्व विख्यात चित्तौड़ दुर्ग के संरक्षण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2023, 7:00 pm
KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिला स्तरीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल प्रतियोगिता का आयोजन, सभी चयनित 19 फिल्में पोषण माह पर थी आधारित, पढ़े खबर 

Share On:-

गुना। राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत कलेक्टर गुना के निर्देशन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह के अंतर्गत जिला स्तरीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल प्रतियोगिता आयोजित की गई। बुधवार को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इन शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में 40 फिल्मों का सिलेक्शन होने के बाद स्क्रीनिंग के लिए 19 फिल्मों का चयन किया गया एवं चयनित फिल्मों को कार्यक्रम में प्रदर्शित कर प्रतियोगिता कराई गई। सभी फिल्में पोषण माह पर आधारित थी। कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण के प्रति लोगो में जनजागरूकता बढ़ाना था जिसमें पूरे जिले से प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पीरामल फाउंडेशन द्वारा हेल्पिंग हैंड राइजिंग स्टार, जन अभियान परिषद, मुख्यमंत्री फेलो एवं इंटर्न, एमजीएनएफ फेलो, बायजू एस फेलो, कैरियर टॉक, स्कूल दिल से के सहयोग से युवाओं को पोषण माह से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया ।

प्रथम पुरस्कार देवांश भार्गव (गुना), द्वितीय पुरस्कार विकास अहिरवार (गुना), तृतीय पुरस्कार बेबी राजपूत (राघौगढ़) को अतिथियों द्वारा पुरुस्कृत  किया गया।

कार्यक्रम का संचालन गांधी फेलो नीरज कुमार द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गांधी फेलो दीपक, अमित, चिंगलेनसाना, एमजीएनएफ फेलो भव्या पाठक, बाइजू एस फेलो खुशबू गुप्ता, मुख्यमंत्री फेलो पदमा निमारे का अहम योगदान रहा ।

जिला स्तरीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल प्रतियोगिता में जिला कार्यक्रम अधिकारी रामबाबू गोयल, सहायक संचालक मनोज भारद्वाज, सीडीपीओ गुना शहरी पीएन मिश्रा, विक्रम सिंह तोमर, उधमसिंह लोधी, अक्षय शर्मा पीरामल फाउंडेशन,  सुपरवाइजर रचना शर्मा, प्रियंका पांचौरिया,  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,  किशोरी बालिकाएं  एवं बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE