पिपलियामंडी। शासन के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधि अंतर्गत पिपलियामंडी नगर में मतदान जागरूकता गतिविधि का आयोजन हुआ। उक्त गतिविधि में नगर के शासकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। उक्त प्रस्तुति नगर के मुख्य मार्ग व कृषि उपज मंडी, सब्जी मंडी, गांधी चौराहा व नगर के चौपाटी पर आयोजित की गई।
इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाध्यापक उमा शंकर पांडे, स्वीप प्रभारी व मार्गदर्शक विनीता मेहता, विद्यालय स्टाफ व मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रमोद जैन, निकाय उपयंत्री राजेश उपाध्याय, नगर परिषद मतदान जागरूकता टीम जगदीश प्रजापत, आदिल खान, दिनेश चौहान, सुनील साहू, शुभम बैरागी आदि मौजूद रहे।