मंदसौर। पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव, आदर्श आचार संहिता को दृष्टिगत रखते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार पुलिस एवं अर्धसैनिक बल आईटीबीपी के बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 02 नवंबर 23 को मंदसौर जिले के थाना सुवासरा के ग्राम अजयपुर, थाना मल्हारगढ़ के ग्राम पहेड़ा, पहेडा मगरा, खेरखेड़ा, भेंसाखेड़ा, अमरपुरा, जेतपुरा, सोनी में मंदसौर पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल के साथ साथ आईटीबीपी के अधिकारी द्वारा आमजन से चुनाव संबंधी चर्चा कर निर्भीक होकर वोट डालने की अपील की गई।