BREAKING NEWS
KHABAR : श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन.. <<     KHABAR : यूसीसी पर मुखर, राष्ट्रमाता के मुद्दे पर.. <<     REPORT : पीएम सूर्य घर योजना में 3 किलोवॉट सोलर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख को पोस्ट ऑफिसों में.. <<     खरगोन के भगवानपुरा में जान हथेली पर रखकर.. <<     KHABAR : बावड़ी उत्सव के साथ जल संरक्षण का संकल्प,.. <<     अकोदिया रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक.. <<     KHABAR : पीएम आवास का सपना लेकर दुनिया छोड़ गए.. <<     छतरपुर में 'जल गंगा संवर्धन अभियान',राजनगर की.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ पुलिस ने तीन आदतन अपराधियों पर की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच का कैंट थाना क्षेत्र और सुबह का वक्त,.. <<     KHABAR : राजनगर में बावड़ी उत्सव का आयोजन, श्रमदान.. <<     दतिया पुलिस का बड़ा धमाका,11 महीने पुराने अंधे.. <<     KHABAR : उफनती नदी में जिंदगी दांव पर, स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेवा कार्यों से हुई स्थापना दिवस पखवाड़े.. <<     खरगोन के सुरपाला में पक्की सड़क की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: नामकरण के प्रस्ताव पर भाजपा में असहमति,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2023, 12:55 pm
REPORT : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदान के दूसरे दिन प्रेक्षकों की उपस्थिति में हुई मतदान केंद्रों के दस्तावेजों की संवीक्षा, पढ़े खबर 

Share On:-

सतना। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदान के दूसरे दिन शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना के नवीन भवन में गत दिवस संपन्न हुए मतदान के समस्त मतदान केंद्रो से प्राप्त प्रारूप 17‘क’ तथा अन्य दस्तावेजों की संबंधित विधानसभा के लिए नियुक्त प्रेक्षक, प्रत्याशियों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में रिटर्निंग ऑफिसर्स द्वारा संवीक्षा की कार्यवाही संपादित की गई। 

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि पवार तथा एआरओ भी उपस्थित थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने मतदान सामग्री जमा स्थल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना में चल रही विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रो की संवीक्षा की प्रक्रिया का जायजा लिया। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों के संपूर्ण मतदान केंद्रो में ऐसे मतदान केंद्र जिनमें औसत मतदान से 15 प्रतिशत अधिक या कम मतदान होता है, उनके पीठासीन अधिकारी द्वारा दी गई रिपोर्ट और प्रारूप 17‘क’ की संवीक्षा प्रेक्षक की उपस्थिति में रिटर्निग ऑफिसर द्वारा की जाती है। 

संवीक्षा में पाया गया कि विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट, रैगांव, नागौद, सतना, मैहर, अमरपाटन और रामपुर बघेलान के सभी मतदान केंद्रों में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत विधि-सम्यक मतदान संपादित हुआ है। इसलिए किसी भी विधानसभा के किसी मतदान केंद्र में पुनर्मतदान (रीपोल) की आवश्यकता नहीं है। मतदान केंद्रो के दस्तावेजों की संवीक्षा के दौरान चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र की प्रेक्षक मानवेंद्र सिंह की उपस्थिति में रिटर्निंग ऑफिसर जितेंद्र वर्मा, रैगांव और नागौद के प्रेक्षक राम केवल की उपस्थिति में रिटर्निंग ऑफिसर एसके गुप्ता और एपी द्विवेदी ने अभ्यर्थियों तथा प्रतिनिधियों के बीच संवीक्षा की। 

इसी प्रकार सतना विधानसभा क्षेत्र रिटर्निंग ऑफिसर नीरज खरे ने प्रेक्षक डॉ एम हरि जवाहरलाल, मैहर के रिटर्निंग ऑफिसर सुरेश जादव ने प्रेक्षक अंजना एम तथा अमरपाटन की रिटर्निंग ऑफिसर आरती यादव और रामपुर बघेलान के रिटर्निंग ऑफिसर आरएन खरे ने प्रेक्षक रोहित जामवाल की उपस्थिति में अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ मतदान केंद्रो के दस्तावेजों की संवीक्षा की। सतना और मैहर जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन में हुए मतदान की मतगणना 3 दिसंबर को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना में निर्धारित मतगणना स्थलों पर प्रातः 8 बजे से शुरू की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE