BREAKING NEWS
KHABAR : श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन.. <<     KHABAR : यूसीसी पर मुखर, राष्ट्रमाता के मुद्दे पर.. <<     REPORT : पीएम सूर्य घर योजना में 3 किलोवॉट सोलर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख को पोस्ट ऑफिसों में.. <<     खरगोन के भगवानपुरा में जान हथेली पर रखकर.. <<     KHABAR : बावड़ी उत्सव के साथ जल संरक्षण का संकल्प,.. <<     अकोदिया रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक.. <<     KHABAR : पीएम आवास का सपना लेकर दुनिया छोड़ गए.. <<     छतरपुर में 'जल गंगा संवर्धन अभियान',राजनगर की.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ पुलिस ने तीन आदतन अपराधियों पर की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच का कैंट थाना क्षेत्र और सुबह का वक्त,.. <<     KHABAR : राजनगर में बावड़ी उत्सव का आयोजन, श्रमदान.. <<     दतिया पुलिस का बड़ा धमाका,11 महीने पुराने अंधे.. <<     KHABAR : उफनती नदी में जिंदगी दांव पर, स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेवा कार्यों से हुई स्थापना दिवस पखवाड़े.. <<     खरगोन के सुरपाला में पक्की सड़क की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: नामकरण के प्रस्ताव पर भाजपा में असहमति,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2023, 1:42 pm
REPORT : जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 4 लाख 52 हजार 850 मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का उपयोग, 3 दिसम्बर को होगी मतगणना, पढ़े खबर 

Share On:-

दतिया। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 हेतु 17 नवम्बर को दतिया जिले की तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 4 लाख 52 हजार 850 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जो मतदान का 75.31 प्रतिशत रहा। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप माकिन ने बताया कि जिले की सेवढ़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 20 में 1 लाख 39 हजार 657 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 76 हजार 440 पुरूष, 63 हजार 216 महिला और एक अन्य मतदाता शामिल है। जो मतदान का 72.87 प्रतिशत रहा। भाण्ड़ेर (अ.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 21 में 1 लाख 38 हजार 532 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें पुरूष 76 हजार 511, महिला 62 हजार 18 एवं तीन अन्य मतदाता शामिल है। जो मतदान का 73 प्रतिशत रहा। दतिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 22 में 1 लाख 74 हजार 661 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें पुरूष 93 हजार 743, महिला 80 हजार 915 और तीन अन्य मतदाता शामिल है। जो मतदान का 79.40 प्रतिशत रहा। जिले में डाले गए मतों की गणना 3 दिसम्बर 2023 को प्रातः 8 बजे से शासकीय पोलीटेक्निक कॉलेज दतिया में बनाये गए मतगणना केन्द्र पर होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE