BREAKING NEWS
KHABAR : सावधान! जर्जर भवनों में प्रवेश जानलेवा,.. <<     NEWS : मंदिर मांगने का नहीं, पुण्य बढ़ाने और.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल से उज्जैन को बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और.. <<     KHABAR : 11 लाख पौधारोपण महाअभियान के तहत 251 पौधे.. <<     VIDEO NEWS: सोना खरीदने वालों को झटका! आज फिर बढ़ गए.. <<     KHABAR : जयसिंहनगर से विकसित भारत जी-रामजी योजना.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत छात्राओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में बारिश की रफ्तार धीमी, चालू.. <<     शिवपुरी में रेत माफिया का बड़ा खेल: सिंध नदी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की.. <<     उज्जैन में ई-रिक्शा चालकों से “तकनीकी ठगी” का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गीता देवी बसेर, परिवार में शोक.. <<     NEWS : ठाकुर जी के दिव्य श्रृंगार और छप्पन भोग के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भरभड़िया में राष्ट्रीय शुभारंभ का लाइव.. <<     VIDEO NEWS: चैटजीपीटी से करियर तक... AI की दुनिया से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2023, 7:10 pm
KHABAR : सामान्य प्रेक्षकों ने सयुंक्त रूप से किया स्ट्रांगरूम का निरीक्षण, गणना कक्षो का भी लिया जायजा, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। विदिशा जिले की पांचो विधानसभाओं की मतगणना कार्य तीन दिसम्बर को शासकीय आदर्श महाविद्यालय जाफरखेडी में प्रातः आठ बजे से शुरू होगा। महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांगरूम तथा मतगणना के लिए विधानसभावार तैयार किए जा रहे गणना कक्षो का शुक्रवार को चार सामान्य प्रेक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से जायजा लिया गया है।
निर्वाचन आयोग द्वारा जिले की पांचो विधानसभाओं के लिए नियुक्त पृथक-पृथक सामान्य प्रेक्षकों में से चार विधानसभा क्रमशः बासौदा के सामान्य प्रेक्षक सुक्तिश्ता भट्टाचार्य, कुरवाई विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक बलवंत सिंह लिगरी, सिरोंज के सामान्य प्रेक्षक बिलफ्रेड नांगसेज तथा शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक निर्मल अधिकारी ने विधानसभावार स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया इसके पश्चात मतगणना के संपादन हेतु चिन्हांकित कक्षो में किए जा रहे प्रबंधो का अवलोकन किया है।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने सभी प्रेक्षकों को संयुक्त रूप से भ्रमण के दौरान प्रेक्षकों को अवगत कराया कि मतगणना के लिए विधानसभा क्षेत्रवार एक-एक मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। हर कक्ष में 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। इस प्रकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबलों पर ईवीएम के मतों की गणना का काम संपादित होगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव ने बताया कि 3 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से डाक मत पत्रों की गिनती शुरू होगी। इसके आधे घंटे बाद अर्थात प्रातरू 8.30 बजे से ईवीएम के मतों की गिनती शुरू की जाएगी।
शासकीय आदर्श महाविद्यालय जाफरखेड़ी के भू-तल एवं प्रथम तल पर मतगणना कार्य संपन्न होगा। इसके लिए भूतल पर तीन विधानसभाएं क्रमशः विदिशा, कक्ष क्रमांक एक में शमशाबाद की कक्ष दो में तथा सिरोंज विधानसभा की ईव्हीएम मतों का गणना कार्य भू तल पर ही कक्ष क्रमांक तीन मे किया जाएगा। जबकि विधानसभा क्षेत्र बासौदा एवं कुरवाई विधानसभा क्षेत्र के मतों कि गणना कार्य प्रथम तल स्थिति कक्ष क्रमांक क्रमशः चार तथा पांच में की जाएगी।
पांचों विधानसभाओं के डाकमत एवं ईटीपीबी मतों का गणना कार्य शासकीय आदर्श महाविद्यालय जाफरखेड़ी के प्रथम तल पर विधानसभा वार चिंहित कक्षों में किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार  विदिशा विधानसभा की कक्ष क्रमांक 1ए में,  गंजबासौदा की कक्ष क्रमांक 4ए में, कुरवाई (अजा) की कक्ष क्रमांक 5 ए में, सिरोंज की कक्ष क्रमांक 3ए में तथा शमशाबाद विधानसभा डाक मत एवं ईटीपीबी मतों का गणना कार्य कक्ष क्रमांक 2 ए में किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE