BREAKING NEWS
KHABAR : सावधान! जर्जर भवनों में प्रवेश जानलेवा,.. <<     NEWS : मंदिर मांगने का नहीं, पुण्य बढ़ाने और.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल से उज्जैन को बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और.. <<     KHABAR : 11 लाख पौधारोपण महाअभियान के तहत 251 पौधे.. <<     VIDEO NEWS: सोना खरीदने वालों को झटका! आज फिर बढ़ गए.. <<     KHABAR : जयसिंहनगर से विकसित भारत जी-रामजी योजना.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत छात्राओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में बारिश की रफ्तार धीमी, चालू.. <<     शिवपुरी में रेत माफिया का बड़ा खेल: सिंध नदी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की.. <<     उज्जैन में ई-रिक्शा चालकों से “तकनीकी ठगी” का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गीता देवी बसेर, परिवार में शोक.. <<     NEWS : ठाकुर जी के दिव्य श्रृंगार और छप्पन भोग के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भरभड़िया में राष्ट्रीय शुभारंभ का लाइव.. <<     VIDEO NEWS: चैटजीपीटी से करियर तक... AI की दुनिया से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2023, 8:02 pm
KHABAR : शासकीय आदर्श महाविद्यालय में 3 दिसंबर को होगी मतगणना, पोस्टल बैलेट को 2 को अस्थाई स्ट्रांग रूम में रखेंगे, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। शासकीय आदर्श महाविद्यालय जाफरखेड़ी में 3 दिसंबर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। शुरुआत पोस्टल बैलेट की मतगणना से होगी। मतगणना के एक दिन पूर्व शनिवार 2 दिसम्बर दोपहर 3 बजे  से जिला कोषालय के डबल लॉक में विधानसभा विदिशा एवं शमशाबाद के रखे स्ट्रांग रूम से सुरक्षित रूप से पोस्टल बैलेट को तथा  विधानसभा क्रमशः बासौदा कुरवाई एवं सिरोंज के स्थान या उपकोषाला के डबल लाक में रखें पोस्ट वॉलेट शासकीय आदर्श महाविद्यालय जाफरखेड़ी के एक अस्थाई रूप से बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे।
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव ने इस सम्बन्ध में जिले की पांचों विधानसभाओं के निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग आफिसरों को निर्देश दिए है कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया व जारी आदेशों का अनुपालन करे साथ ही क्रियान्वित कार्यवाही के दौरान अभ्यर्थियोंध्उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को लिखित में अनिवार्य रूप से सूचना दी जाए।
शासकीय आदर्श महाविद्यालय जाफरखेड़ी के अस्थाई स्ट्रांग रूम तक पोस्टल बैलेट ले जाने की प्रक्रिया के रूम को खोलेते समय और अस्थाई स्ट्रांग रूम को सील किया जायेगा। इसी तरह अभ्यर्थी या उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति में 3 दिसम्बर को सुबह वास्तविक मतगणना के पूर्व अस्थाई स्ट्रांग रूम को खोला जाकर वहां से उनकी उपस्थिति में रखे डाक मतपत्रों को मतगणना कक्षों की टेबलों तक ले जाया जाएगा। इस दौरान फोटो व वीडियोग्राफी अनिवार्य की जायेगी व पुलिस बल के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान पोस्टल बैलेट ले जाए जाएंगे। अभ्यर्थी या उनके निर्वाचन अभिकर्ता उक्त सम्पूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन कर सकेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE