चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक बैंक अध्यक्ष डॉ आई एम सेठिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें शाखा स्तर पर निदेशक मंडल बैठक करने एवं ऋण मेला आयोजित करने के निर्णय के परिप्रेक्ष्य में आगामी 19 दिसंबर को बेगूं में करने का निर्णय किया गया।
प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी ने बताया कि उपाध्यक्ष शिव नारायण मांधना, निदेशक वृद्धि चंद कोठारी, राधेश्याम अमेरिया, बाल किशन धुत, बाबर मल मीना, दीप्ति सेठिया डाड, हेमंत शर्मा, नितेश सेठिया प्रबंध मंडल सदस्य आदित्येंद्र सेठिया के सानिध्य में संपन्न बैठक में अक्टूबर माह तक व्यवसाय, अतिदेय व एनपीए खाते में रिकवरी, साइबर सुरक्षा, स्टाफ कार्यकुशलता व अनुशासन आदि की समीक्षा कर ऋण स्वीकृतियां भी की गई। बैठक में नवीन प्रतापगढ़ शाखा के एक माह की व्यवसायिक प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया।
बैठक में साइबर सुरक्षा के मद्देनजर बैंक द्वारा कराए गए साइबर ऑडिट की अनुपालना में उठाए गए आवश्यक कदमों की जानकारी दी गति।
बैंक अध्यक्ष डा सेठिया ने बताया कि शाखा स्तर पर संचालक मंडल बैठक के साथ बैठक पूर्व ऋण मेले के माध्यम से अधिक से अधिक ग्राहकों को जोड़ा जाकर व्यवसाय वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी। बैठक का संचालन प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी ने किया व धन्यवाद उपाध्यक्ष शिव नारायण मांधना ने व्यक्त किया।