खरगोन। जिले के कसरावद नगर में इन दिनों उत्तर प्रदेश से आने वाले बड़े, चमकदार और स्वादिष्ट जामुन लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। स्थानीय बाजार में इन जामुनों की मांग लगातार बढ़ रही है और खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।
जामुन विक्रेता राजू वर्मा ने बताया कि निमाड़ क्षेत्र के स्थानीय जामुन फिलहाल पर्याप्त मात्रा में बाजार में नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश से आने वाले जामुनों की मांग काफी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि कसरावद में प्रतिदिन करीब 20 से 30 कैरेट जामुन की बिक्री हो रही है।
बड़े आकार, गहरे बैंगनी रंग, आकर्षक चमक और मीठे-खट्टे स्वाद के कारण ये जामुन ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। बरसात के मौसम में इनकी बिक्री में और तेजी आई है।
व्यापारियों का कहना है कि स्वास्थ्यवर्धक गुणों, ताजगी और बेहतरीन स्वाद के चलते उत्तर प्रदेश के जामुन इन दिनों कसरावद के बाजार में खास पहचान बना चुके हैं और लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं।