BREAKING NEWS
कसरावद में सेन समाज का हरित संकल्प, 251 पौधों के.. <<     KHABAR : कसरावद में यूपी के बड़े और चमकदार जामुनों.. <<     VIDEO NEWS: 'जब बारिश होगी तब देखेंगे'... अब बारिश आई तो.. <<     शहडोल में विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत,.. <<     KHABAR : सावधान! जर्जर भवनों में प्रवेश जानलेवा,.. <<     NEWS : मंदिर मांगने का नहीं, पुण्य बढ़ाने और.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल से उज्जैन को बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और.. <<     KHABAR : 11 लाख पौधारोपण महाअभियान के तहत 251 पौधे.. <<     VIDEO NEWS: सोना खरीदने वालों को झटका! आज फिर बढ़ गए.. <<     KHABAR : जयसिंहनगर से विकसित भारत जी-रामजी योजना.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत छात्राओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में बारिश की रफ्तार धीमी, चालू.. <<     शिवपुरी में रेत माफिया का बड़ा खेल: सिंध नदी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की.. <<     उज्जैन में ई-रिक्शा चालकों से “तकनीकी ठगी” का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गीता देवी बसेर, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2023, 12:30 pm
KHABAR : आज मतगणना स्थल शिफ्ट होंगे डाक मतपत्र, खंडवा जिले के 103 डाकमत पत्र अवैध घोषित, प्रतिनिधि रास्ते में अपने वाहन से कर सकेंगे निगरानी, पढे़ खबर

Share On:-

खरगोन। कलेक्ट्रेट खरगोन स्थित कोषागार में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी डाक मतपत्रों की मतपेटियों को शनिवार शाम 4 बजे पीजी कॉलेज खरगोन स्थित मतगणना स्थल शिफ्ट कि। वहीं, खंडवा जिले से प्राप्त 103 डाकमत पत्रों को मतदान दिवस 17 नवंबर के बाद कास्ट किए जाने के कारण मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने अवैध घोषित किया है। इन डाकमत पत्रों को गणना में शामिल नहीं किया जाएगा।


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा ने शुक्रवार शाम राजनैतिक दलों एवं विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की बैठक में यह जानकारी दी। बैठक में एसपी धर्मवीर सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जेएस बघेल, अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड, डिप्टी कलेक्टर स्वाति मिश्रा समेत सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग आफिसर मौजूद रहे।


कलेक्टर ने बताया कि डाक मत पत्रों की पेटियों को मतगणना स्थल ले जाने के लिए शनिवार शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट खरगोन स्थित कोषागार को खोला गया। इस दौरान राजनैतिक दलों एवं उम्मीदवारों के प्रतिनिधि भी मौजूद रह सकेंगे। राजनैतिक दलों एवं उम्मीदवारों के प्रतिनिधि डाक मत पत्रों की पेटियों को ले जाने प्रयुक्त वाहन की निगरानी के लिए उसके पीछे-पीछे अपने वाहन से मतगणना स्थल तक भी जा सकेंगे।


सभी 6 विधानसभा क्षेत्र की डाक मतपत्रों की मत पेटियों को एक ही वाहन से मतगणना स्थल तक पुलिस अभिरक्षा में जायेंगे। प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी होगी। पीजी कालेज में मतगणना के दिन डाक मतपत्र स्ट्रॉन्ग रूम सुबह 6 बजे राजनैतिक दलों एवं उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खोला जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE