BREAKING NEWS
कसरावद में सेन समाज का हरित संकल्प, 251 पौधों के.. <<     KHABAR : कसरावद में यूपी के बड़े और चमकदार जामुनों.. <<     VIDEO NEWS: 'जब बारिश होगी तब देखेंगे'... अब बारिश आई तो.. <<     शहडोल में विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत,.. <<     KHABAR : सावधान! जर्जर भवनों में प्रवेश जानलेवा,.. <<     NEWS : मंदिर मांगने का नहीं, पुण्य बढ़ाने और.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल से उज्जैन को बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और.. <<     KHABAR : 11 लाख पौधारोपण महाअभियान के तहत 251 पौधे.. <<     VIDEO NEWS: सोना खरीदने वालों को झटका! आज फिर बढ़ गए.. <<     KHABAR : जयसिंहनगर से विकसित भारत जी-रामजी योजना.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत छात्राओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में बारिश की रफ्तार धीमी, चालू.. <<     शिवपुरी में रेत माफिया का बड़ा खेल: सिंध नदी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की.. <<     उज्जैन में ई-रिक्शा चालकों से “तकनीकी ठगी” का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गीता देवी बसेर, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2023, 12:33 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग का अलर्ट, आज एमपी के 23 जिलों में फिर होगी गरज-चमक के साथ झमाझम, जानिये आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मालवा में मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में मावठे की बारिश के बाद से ही मौसम में ठंडक बनी हुई है। आज शनिवार को भी जिले के आसमान में सुबह से बादलों की जमावट देखी जा रही है। नीमच व मंदसौर के साथ ही समूचे मालवा में इसी प्रकार का मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी एमपी के 23 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

आईएमडी भोपाल के वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। चक्रवाती हवा और ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इस वजह से छह दिन से बारिश हो रही है। शुक्रवार को भोपाल, जबलपुर समेत 14 जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश का यह दौर आज शनिवार को भी जारी रहने की संभावना जताई गई है। सुबह इंदौर, धार और बड़वानी जिले के सेंधवा में हल्की बारिश हुई। भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बाकी जिलों में बादल छाए रहेंगे। 8 व 9 दिसंबर तक प्रदेश में बादल-हल्की बारिश होगी। दिसंबर में ग्वालियर, चंबल और पचमढ़ी ज्यादा ठंडे रहेंगे। 

24 घंटे में यहां होगी बारिश- 
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, कटनी, पन्ना, सतना, उमरिया, रीवा, सीधी, सिंगरौली और शहडोल में गरज-चमक के साथ बारिश होेने की संभावना जताई है। वहीं मंदसौर, नीमच, रतलाम, बुरहानपुर, शाजापुर, आगर-मालवा, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, गुना, विदिशा, सिवनी और अनूपपुर में भी मौसम बदला रहेगा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE