BREAKING NEWS
NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     कसरावद में सेन समाज का हरित संकल्प, 251 पौधों के.. <<     KHABAR : कसरावद में यूपी के बड़े और चमकदार जामुनों.. <<     VIDEO NEWS: 'जब बारिश होगी तब देखेंगे'... अब बारिश आई तो.. <<     शहडोल में विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत,.. <<     KHABAR : सावधान! जर्जर भवनों में प्रवेश जानलेवा,.. <<     NEWS : मंदिर मांगने का नहीं, पुण्य बढ़ाने और.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल से उज्जैन को बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और.. <<     KHABAR : 11 लाख पौधारोपण महाअभियान के तहत 251 पौधे.. <<     VIDEO NEWS: सोना खरीदने वालों को झटका! आज फिर बढ़ गए.. <<     KHABAR : जयसिंहनगर से विकसित भारत जी-रामजी योजना.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत छात्राओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में बारिश की रफ्तार धीमी, चालू.. <<     शिवपुरी में रेत माफिया का बड़ा खेल: सिंध नदी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2023, 1:09 pm
BIG REPORT : नीमच में कल होने वाली मतगणना की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण, मतगणना कक्ष में मोबाईल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाईस ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध, कलेक्टर-एसपी सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में की मतगणना की मॉकड्रील, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत कल 3 दिसंबर 2023 को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्‌यालय नीमच में प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना केंद्र पर स्थापित स्ट्रांग रूम की थी लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल पर 500 से अधिक सुरक्षा जवान तैनात रहेगे।

कलेक्टर दिनेश जैन तथा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तैलानी , एडीएम नेहा मीना एवं जिला पंचायत सीईओं गुरू प्रसाद की उपस्थिति में मतगणना तैयारियों के संबंध में शनिवार  को मतगणना स्थल पर मॉकडील आयोजित की गई। कलेक्टर जैन ने मतदानकर्मियों को मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, आयोग के निर्देशों, में अवगत कराते हुए कहा कि मतगणना कार्य के दौरान पूरी तरह से सर्तकता एवं तत्परता बरती जाए। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतगणना कक्षों में मोबाईल अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स कोई भी डिवाईस आदि ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर ने कहा कि मतगणना स्थल पर सभी लोग अपने लिए नियत स्थान पर ही तैनात रहे। मीडिया सेन्टर में पत्रकारगणों, और मीडियाकर्मियों के अलावा अन्य किसी को भी प्रवेश व बैठने की अनुमति नही रहेगी।

मतगणना स्थल पर कॉलेज के पीछे वाले ग्राउण्ड में गणनाअभिकर्ताओं, गणनाकर्मियों, पत्रकारगणों और मीडियाकर्मियों के वाहन की पार्किंग रहेगी और पीछे वाले द्वार से ही उक्त के प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। मतगणना प्रारंभ होने के दो घण्टे पूर्व सभी को मतगणना स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। विभिन्न स्थानों पर साउण्ड सिस्टम के माध्यम से राउण्डवार परिणाम उ‌द्घोषित किए जायेगे। वोटर हेल्पलाईन एप्प के माध्यम से भी आमजन मीडियाकर्मी राउण्डवार परिणामों की अदतन जानकारी प्राप्त कर सकते है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तैलानी ने कहा, कि मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में 120 सुरक्षा जवान तैनात है।  शहर में भी सुरक्षा के माकुल इंतजाम रहेगे। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन सिगोली एवं मनासा की तरफ से आने जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया जावेगा। कॉलेज के सामने मैन रोड़ पर एक लेन से आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना 3 दिसंबर के दौरान यातायात व्यवस्था विधानसभा निर्वाचन  के तहत विधानसभा  क्षेत्र क्रं  228 मनासा,229 नीमच ,230 जावद क्षेत्र की मतगणना 3 दिसंबर 2023 को जिला मुख्यालय नीमच मे होगी। विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतगणना जिला नीमच में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनासा रोड नीमच पर होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE