BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2023, 6:46 pm
BIG NEWS : एडीएम नेहा मीना की उपस्थिति में संस्था सजग के सहयोग से बरलई में रक्‍तदान शिविर सम्‍पन्‍न, 151 यूनिट रक्‍तदान हुआ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। संस्था सजग (सदैव जनकल्याणकारी गतिविधियाँ) के सहयोग से ग्यारहवां रक्तदान शिविर मनासा क्षेत्र के ग्राम बरलाई में गुरूवार को आयोजित किया गया।इस शिविर में मुख्य अतिथि एडीएम नेहा मीना, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कुकड़ेश्वर के प्रबंधक सियाराम राय, तहसीलदार रामपुरा मुकेश निगम, सीएमओ नप कुकड़ेश्वर कमलसिंह परमार, रेडक्रॉस सोसायटी नीमच सत्येंद्र राठौड़, राजू मारू, मंगेश संघई, चंद्र शेखर पालीवाल, कैलाश राठौर एडवोकेट, उज्ज्वल पटवा, नरेंद्र मालवीय, मदन रावत, डॉ रामू कछावा उपस्थित थे।
रक्‍तदान शिविर में बरलाई ग्राम एवं आस पास के ग्रामों से 151 यूनिट रक्‍तदान हुआ। अतिथियों ने रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए संस्था सजग का उत्साह वर्धन किया। साथ ही ग्रामीणों का रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में सभी रक्तदाताओं के लिए भोजन की व्यवस्था ग्राम वासियों के सहयोग से की गई। स्वल्पाहार का सौजन्य सतीश पोरवाल शिवम क्रेशर एवं परमेश्वर दडिंग प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य द्वारा किया गया। शिविर में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, बरलाई के छात्र-छात्राओं का शिविर भ्रमण विद्यालय स्टाफ द्वारा कराया गया, जिससे समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़े।
रक्तदान शिविर में बरलाई ग्राम के राजेश पाटीदार, जसवंत पाटीदार, सुनील पाटीदार सरपंच प्रतिनिधि, राजेश द्वारकालाल पाटीदार, सुभाष पाटीदार, राहुल, मनीष, अर्पित, जयेश, हेमंत, विपुल, पियूष, शिवनारायण, अरविंद, रजनीश, लतेश, पाटीदार, पवन बैरागी, पंकज शर्मा के योगदान से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संचालन महेन्द्र कछावा पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी द्वारा किया गया एवं आभार संस्था के सदस्य श्री मंगल कछावा ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE