BREAKING NEWS
KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2024, 2:17 pm
KHABAR : बी, सी एवं डी ग्रेडिंग सूची में शामिल विभागों की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विशेष समीक्षा बैठक, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने शनिवार सांयकाल कलेक्ट्रेट के बेतवा सभा कक्ष में आयोजित सीएम हेल्पलाइन की विशेष समीक्षा बैठक में जिले के ऐसे विभाग जो बी, सी एवं डी ग्रेडिंग सूची में शामिल हैं उन विभागों की लंबित शिकायतों की गहन समीक्षा की है।
कलेक्टर वैद्य ने सीएम हेल्पलाइन में बी , सी एवं डी ग्रेडिंग सूची में शामिल विभागों के अधिकारियों को शीघ्र अति शीघ्र लंबित शिकायतों का निराकरण कराए जाने के निर्देश दिए हैं ताकि वेटेज के प्रतिशत में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि विभागों के जिलाधिकारी तथा खंड स्तरीय अधिकारी भी ध्यान रखें और सीएम हेल्पलाइन तहत लंबित शिकायतों की सूची बनाकर शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने की पहल करें, ताकि राज्य स्तरीय जारी ग्रेडिंग सूची में जिला अच्छे स्थान पर पहुंच सके।
कलेक्टर वैद्य ने सभी राजस्व अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वह अपने विभाग की शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक कराएं। उन्होंने कहा कि संतुष्टि पूर्वक शिकायतों का निराकरण और वेटेज के प्रतिशत में सुधार हो एवं 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के निराकरण कार्यों में तेजी लाएं तब जाकर विदिशा जिला राज्य स्तरीय जारी ग्रेडिंग सूची में द्वितीय स्थान पर पहुंच सकेगा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राजस्व से संबंधित खसरा, खतौनी, सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, भू-अभिलेख सहित अन्य सभी कार्यों को गंभीरता से पूरा करें और इनसे संबंधित लंबित शिकायतों का निराकरण करें।
अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर ने सीएम हेल्पलाइन की विशेष समीक्षात्मक बैठक में बी, सी एवं डी ग्रेडिंग सूची में शामिल विभागों के अधिकारियों से संवाद कर निर्देश दिए हैं कि शिकायतों लंबित शिकायतों का शीघ्र अति शीघ्र निराकरण करें और ए ग्रेड में शामिल हों।
जिला पंचायत सीईओ डॉक्टर योगेश भरसट ने सीएम हेल्पलाइन तहत दर्ज शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा के दौरान विभागों के अधिकारियों से कहा कि लंबित शिकायतों का संतुष्टि से निराकरण करें। साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के निराकरण के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को प्रगति परिलक्षित करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम हेल्पलाइन की विशेष समीक्षा बैठक में वन विभाग , जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, श्रम विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अलावा अन्य विभागों की लंबित शिकायतों की भी बिंदुवार समीक्षा की गई है।
कलेक्ट्रेट के बेतवा सभा कक्ष में आयोजित उक्त बैठक में संयुक्त कलेक्टर निकिता तिवारी, जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ पंकज जैन के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे तथा खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े हुए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE