छिन्दवाड़ा। मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जुन्नारदेव संभाग के अंतर्गत उपसंभाग तामिया के 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्रों से निकलने वाले फीडरों का लाईन मेंटेनेंस कार्य के कारण 19 मई से 25 मई 2024 तक तामिया उपकेन्द्र से संबंधित सभी क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि जुन्नारदेव संभाग के अंतर्गत तामिया वितरण केंन्द्र के 33/11 के.व्ही. तामिया उपकेन्द्र से निकलने वाले फीडर 11 के.व्ही. फीडर बिजोरी, लिंगा, तामिया, एमिनिटी, धुसावानी, ईटावा, सांगाखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्रामों का लाईन मेंटेनेंस किया जाना है, जिसके कारण 19 से 25 मई 2024 प्रातः 07 से दोपहर 12 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। कार्य के दृष्टिगत आवश्यकता के अनुसार यह समयावधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है। बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये 1912 टोल फ्री नंबर डायल कर सकते हैं।