नीमच। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी माधवी राजे सिंधिया का 76 साल की उम्र में बुधवार 15 मई को निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थी और दिल्ली के एम्स में भर्ती थी। राजमाता सिंधिया का राजसी परंपरा से ग्वालियर में सिंधिया छत्री पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान देश के कई राज परिवार के सदस्य और राजनेता राजमाता को श्रद्धांजलि देने ग्वालियर पहुंचे।
नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार भी ग्वालियर स्थित सिंधिया आवास पहुंचे और राजमाता माधवी राजे को पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही केबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंह से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।