BREAKING NEWS
KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2024, 2:24 pm
KHABAR : शत-प्रतिशत सैचुरेशन ले जाने की दिशा में कार्य करें और प्रगति परिलक्षित करें-कलेक्टर वैद्य, पीएम जनमन अभियान के कार्यो की समीक्षा बैठक संपन्न, पढ़े खबर  

Share On:-

विदिशा। कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने आज पीएम जनमन अभियान (पीव्हीटीजी) के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने पीएम जनमन अभियान तहत जिले में क्रियान्वित कार्यों की बिंदुवार समीक्षात्मक बैठक में निर्देश दिए हैं कि अभियान तहत क्रियान्वित कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करते हुए शत-प्रतिशत सैचुरेशन लाए जाने की दिशा में कार्य करें और प्रगति परिलक्षित करें।
कलेक्टर वैद्य ने विशेष कर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु क्रियान्वित कार्यों की गहन समीक्षा की है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों से संवाद कर वस्तु स्थिति से अवगत ही नहीं हुई बल्कि अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के संबंध में उनके द्वारा क्रॉस मॉनिटरिंग कर संतोषप्रद जवाब प्राप्त कर इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर जिले में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के कार्यों में उपलब्धि कैसे हासिल करें के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया है।
कलेक्टर वैद्य ने पीएम जनमन अभियान तहत बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की साप्ताहिक जानकारी की प्रगति की समीक्षा की है। उन्होंने खंड स्तरीय अधिकारियों से भी संवाद कर लक्ष्य पूर्ति हेतु किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के कार्यों में प्रतिदिन की रिपोर्ट गूगल शीट में दर्ज करें इसके अलावा उन्होंने आधार कार्ड बनाए जाने के कार्यों की भी गहन समीक्षा की है। जिले में पीव्हीटीजी तहत 45 हजार से अधिक आधार कार्ड बनाए गए हैं के अलावा शेष रह गए आधार कार्ड बनाने हेतु उन्होंने ग्राम स्तर व ग्रामों के हाट बाजारों में आधार कार्ड बनाए जाने के लिए विशेष कैंप लगवाएं जाएं के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी जनपदों के सीईओ द्वारा पीपीटी में जो जानकारी दर्ज की जा रही है वही जानकारी गूगल शीट में भी दर्ज कराएं साथ ही ई-केवाईसी के कार्यों में तेजी से कार्य करें ताकि आयुष्मान कार्ड बनाए जाने में किसी भी प्रकार की दिक्कतें ना आने पाएं। उन्होंने उक्त कार्य पांच दिवस अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैऔ।
अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर ने पीएम जनमन अभियान तहत विभाग पर बिंदुओं से अवगत कराते हुए जिन विभागों द्वारा पीव्हीटीजी के कार्यों में प्रगति परिलक्षित नहीं हो रही है उन विभागों के अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर शीघ्र-अति-शीघ्र इन कार्यों में प्रगति परिलक्षित करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ डॉक्टर योगेश भरसट ने आयुष्मान कार्ड एवं आधार कार्ड बनाए जाने के संबंध में ग्राम स्तरीय अमले को शत-प्रतिशत सैचुरेशन लाए जाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट के बेतवा सभा कक्ष में आयोजित उक्त बैठक में संयुक्त कलेक्टर निकिता तिवारी, जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ पंकज जैन समेत अन्य विभागों को जिलाधिकारी मौजूद रहे, जबकि खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE