झाबुआ। जिले के समस्त सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, आयुष्मान आरोग्य केंद्र एवं जिला चिकित्सालय, पर 20 मई 2024 को 60 वर्ष तथा उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रात: 09 बजे से शाम 04 बजें तक किया जावेगा। जिसके अंतर्गत शिविर में आये वृद्ध मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं दवाईयां उपलब्ध कराई जावेगी। साथ ही शिविर में आने वाले पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड एवं हेल्थ आईडी बनाकर आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य सेवा सुविधा उपलब्ध करायी जावेगी।