BREAKING NEWS
NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, चार.. <<     BIG NEWS : ट्रेन से उतरी मानसिक रूप से अस्वस्थ.. <<     KHABAR : मुफ्त बीज के लिए किसानों की लंबी कतार,.. <<     GOLD SILWER RATE: नीमच सराफा बाजार में फिर उछाल,.. <<     BIG NEWS : मानसून सत्र में यूसीसी विधेयक का आना.. <<     KHABAR : “स्कूल चलें हम”, लेकिन कैसे? जलभराव के बीच.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0": एसपी पुनीत गेहलोद ने.. <<     BIG NEWS : किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय की अयोध्या पदयात्रा पर.. <<     माउंट आबू में मानसून की धुआंधार शुरुआत, रातभर.. <<     उज्जैन के उन्हेल में कुएं से गोवंश अवशेष.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान- पोस्टरों से बच्चों ने.. <<     शाजापुर में शिक्षा व्यवस्था की खुली.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 से साइबर सुरक्षा की नई पहल,.. <<     KHABAR : जिले में 200.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज, पिछले 24.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2024, 1:33 pm
BIG NEWS :शाजापुर में श्रीराम श्याम फेरी पर पथराव के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन,बुलडोजर लेकर यहां पहुंचे अधिकारी, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। जिला मुख्यालय पर सोमवार को हुए श्री राम श्याम फेरी पर पथराव के बाद प्रशासन एक्शन में दिखाई दे रहा है। प्रशासन फिलहाल आरोपियों के मकान पर बुलडोजर की कार्यवाही तो नहीं कर रहा, लेकिन उनकी संपत्ति के बारे में जानकारी लेकर उनके खेत खलियान पर कार्यवाही कर रहा है। पटवारी के साथ-साथ पूरा प्रशासनिक अमला पुलिस फोर्स के साथ शाजापुर जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर भरड़ रोड पर पत्थर बाजी में बनाए गए मुख्य आरोपी रहीम पटेल के खेतों पर पहुंचा और उनके खेतों का सीमांकन करने में जुट गया है। 
बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा मुरादपुरा हनुमान मंदिर की करीब 11 बीघा जमीन जिसकी अनुमानित शासकीय कीमत 20 करोड रुपए बताई जा रही है पर कब्जा जमाकर वर्षाे से खेती करते हुवे आ रहा था। फिलहाल उस खेत में गेहूं की फसल लह लहा रही है, जिसे सीमांकन करने पटवारी के साथ-साथ बड़ी संख्या में राजस्व की टीम मौका स्थल पहुंची है। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौका स्थल पर लगाया हुआ है और हनुमान मंदिर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर भी मौका स्थल पर बुला लिया है। सीमांकन के बाद कभी भी लहराती हुई गेहूं की फसल पर बुलडोजर चलाया जा सकता है। अभी और लोगों को गिरफ्तार करना बाकी है। उसके बाद ही बुलडोजर चलेगा या नहीं चलेगा इसका निर्णय होगा। फिलहाल कोई भी प्रशासनिक अधिकारी इस मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर रहे हैं। कार्यवाही के बाद ही वह मीडिया से रूबरू होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE