BREAKING NEWS
KHABAR : भारत को जानो’ में गूंजे ज्ञान के जवाब,.. <<     KHABAR : 4 छात्रावास जर्जर, विद्यार्थियों को दूसरे.. <<     BIG NEWS : भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आने से.. <<     भक्त और भगवान की अनोखी पार्टनरशिप! बंजारा.. <<     BIG NEWS : इंदौर से नीमच तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’,.. <<     BIG NEWS : भोपाल से रवाना हुआ मुख्यमंत्री का विशेष.. <<     VIDEO: #दिव्य _#दरबार में दामोदर यादव के बयानों पर.. <<     BIG NEWS : डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर नीमच में.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान.. <<     BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2026, 12:11 pm
KHABAR : कुपोषण मुक्त झाबुआ पर फोकस, विभाग ने तेज किए जमीनी प्रयास, कलेक्टर ने आंगनवाड़ी योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, बोले- पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे हर योजना का लाभ, पढ़े खबर

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मोनिका बघेल की अध्यक्षता में कलेक्टर सभा कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी मोनिका बघेल ने निर्देशित किया कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रदाय की जाने वाली समस्त सेवाओं एवं विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सक्रियता, संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

बैठक के दौरान वल्नरेबिलिटी मैपिंग (जोखिमग्रस्त बच्चों की पहचान), प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना तथा सक्षम आंगनवाड़ी योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने समस्त परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजर) को निर्देशित किया कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्तर पर सतत निगरानी करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें।

उन्होंने विभागीय योजनाओं के शत-प्रतिशत लाभ वितरण के लिए आगामी 15 दिवस तक विशेष अभियान चलाकर लक्ष्य आधारित कार्य करने के निर्देश दिए साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित समय-सीमा में संपन्न कराने पर बल दिया।

बैठक में गंभीर कुपोषित (SAM), मध्यम कुपोषित (MAM) एवं कम वजन (SUW) श्रेणी के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हेतु विशेष प्रयास किए जाने तथा उनके नियमित अनुश्रवण एवं प्रभावी प्रबंधन के निर्देश भी प्रदान किए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE