देवास। साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत साइबर जागरूकता रथ को पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) गजेन्द्र सिंह वर्धमान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रथ जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचकर आमजन को ऑनलाइन फ्रॉड, OTP ठगी, फर्जी लिंक, QR स्कैम और सोशल मीडिया हैकिंग से बचाव की जानकारी देगा।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने नागरिकों से अपील की है कि किसी से भी OTP या बैंक डिटेल साझा न करें और संदिग्ध लिंक व कॉल से सतर्क रहें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in� पर शिकायत दर्ज करें।