BREAKING NEWS
KHABAR : भारत को जानो’ में गूंजे ज्ञान के जवाब,.. <<     KHABAR : 4 छात्रावास जर्जर, विद्यार्थियों को दूसरे.. <<     BIG NEWS : भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आने से.. <<     भक्त और भगवान की अनोखी पार्टनरशिप! बंजारा.. <<     BIG NEWS : इंदौर से नीमच तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’,.. <<     BIG NEWS : भोपाल से रवाना हुआ मुख्यमंत्री का विशेष.. <<     VIDEO: #दिव्य _#दरबार में दामोदर यादव के बयानों पर.. <<     BIG NEWS : डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर नीमच में.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान.. <<     BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2026, 11:31 am
KHABAR : दीक्षारंभ के तीसरे दिन छात्राओं को मिला सफलता का मंत्र, जाजू कॉलेज में नई छात्राओं को करियर और व्यक्तित्व विकास की मिली सीख, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच शहर के बघाना थाना क्षेत्र अंतर्गत लेवड़ा तालाब गांव में शुक्रवार को एक 15 वर्षीय किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने जब तालाब में एक शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बघाना थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 15 वर्षीय अरशद, पिता फारुख खान के रूप में हुई है, जो बघाना में कब्रिस्तान के पास का रहने वाला था। 108 एंबुलेंस के पायलट रमेशचंद्र पाटीदार और ईएमटी प्रतिभा लोधा ने शव को जिला अस्पताल भेजने में मदद की।

नहाने के दौरान हुआ हादसा या कोई और वजह, जांच जारी-
शुरुआती जानकारी के अनुसार, अरशद अपने 3-4 दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गया था। बघाना पुलिस का कहना है कि किशोर वहां सिर्फ नहाने गए थे या उनके साथ कोई और अनहोनी हुई, यह पूरी तरह जांच का विषय है।

पुलिस ने शुक्रवार देर शाम मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे के असली कारणों का पता लगाने में जुटी है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE