चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारिणी की पहली सुझाव बैठक शनिवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अहसान पठान ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की स्वीकृति के बाद गठित जिला कार्यकारिणी की यह पहली बैठक थी। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन विस्तार, जिले के विभिन्न ब्लॉकों की जिम्मेदारियों तथा कांग्रेस को मजबूत बनाने के संबंध में सुझाव आमंत्रित किए।
पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे तथा आगामी पंचायत राज और नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मजबूत स्थिति में लाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएंगे।
बैठक के बाद जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पीसीसी सचिव ललित बोरीवाल, जिला संगठन महासचिव दिनेश चास्टा, कोषाध्यक्ष प्रमोद मोदी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल आंजना, उत्सव कुमार भाणावत, गोपाल जाट, पृथ्वीराज गुर्जर, अजय लोट, जिला महासचिव मनोज पारख, धर्मेंद्र मुंद्रड़ा, निर्मल जैन, नुसरत खान, शिल्पन साहू, भंवर सिंह राणावत, किशन जाट, नरेंद्र सिंह, हीरालाल गुर्जर, रशीद सागर, जिला प्रवक्ता दिनेश गुर्जर, गणपत पुरी गोस्वामी, जिला सचिव गोवर्धन आंजना, अबरार मेहंदी, जुगल किशोर धाकड़, नासिर खान, संजय मंडोर, भैरू गुर्जर, शंकर गुर्जर, जीनल सुखवाल, प्रिंस बाबेल, प्रभु रेगर, अनिल सेठी, चक्षु शर्मा, गोटू अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।