नीमच। जिले में चालू वर्षाकाल के दौरान अब तक औसतन 200.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की समान अवधि में दर्ज 314.5 मिमी औसत वर्षा की तुलना में काफी कम है।
अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 जून से 4 जुलाई 2026 तक जिले के चारों तहसीलों में वर्षा का विवरण इस प्रकार है-
नीमच- 222.0 मिमी
जावद- 202.0 मिमी
सिंगोली- 226.7 मिमी
मनासा- 153.0 मिमी
वहीं, पिछले वर्ष इसी अवधि में नीमच में 293.6 मिमी, जावद में 330.0 मिमी, सिंगोली में 434.6 मिमी तथा मनासा में 200.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
पिछले 24 घंटों (4 जुलाई प्रातः 8 बजे तक) जिले में औसतन 17.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान नीमच में 31 मिमी, जावद में 20 मिमी, सिंगोली में 16.2 मिमी तथा मनासा में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में जिले में वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है, जिससे खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।