BREAKING NEWS
NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, चार.. <<     BIG NEWS : ट्रेन से उतरी मानसिक रूप से अस्वस्थ.. <<     KHABAR : मुफ्त बीज के लिए किसानों की लंबी कतार,.. <<     GOLD SILWER RATE: नीमच सराफा बाजार में फिर उछाल,.. <<     BIG NEWS : मानसून सत्र में यूसीसी विधेयक का आना.. <<     KHABAR : “स्कूल चलें हम”, लेकिन कैसे? जलभराव के बीच.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0": एसपी पुनीत गेहलोद ने.. <<     BIG NEWS : किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय की अयोध्या पदयात्रा पर.. <<     माउंट आबू में मानसून की धुआंधार शुरुआत, रातभर.. <<     उज्जैन के उन्हेल में कुएं से गोवंश अवशेष.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान- पोस्टरों से बच्चों ने.. <<     शाजापुर में शिक्षा व्यवस्था की खुली.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 से साइबर सुरक्षा की नई पहल,.. <<     KHABAR : जिले में 200.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज, पिछले 24.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2024, 2:20 pm
BIG NEWS : सीएम डॉ यादव ने सिंगल क्लिक से जारी की लाड़ली बहना योजना की किस्त, महिला सशक्तिकरण सप्ताह की हुई शुरुआत, पढ़े खबर   

Share On:-

भोपाल। नई सरकार बनने के बाद लाड़ली बहना योजना की पहली किस्त बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक पर जारी की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। साथ ही सामाजिक न्याय विभाग की 12 पेंशन स्कीम के 56 लाख हितग्राहियों को 341 करोड़ ट्रांसफर किए।
सीएम डॉ मोहन ने कहा सरकार लाड़ली बहना की राशि डाल रही है, पता नहीं कांग्रेस के लोगों का पेट क्यों दुखता है। कहते हैं कि दे ही नहीं सकते...। जब आज राशि देते देख रहे तो कहते हैं कि अब दे दी, अगली बार नहीं देंगे। तुम उम्मीद में बैठे रहो, हम हर बार देते रहेंगे। तुमने तो कभी नहीं दी, देने वालों पर उंगली उठाते हो। सीएम ने कहा कि अपने बाप का क्या जाता है, राम की चिड़िया राम के खेत खाओ मोरी चिड़िया भर-भर पेट। आपका है आपको ही दे रहे हैं।
राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कन्या पूजन से की। उन्होंने 15 जनवरी तक मनाए जाने वाले महिला सशक्तिकरण सप्ताह की शुरुआत महिलाओं को उपहार में कंगन और मिठाई देकर की। इसे मकर संक्रांति उत्सव नाम दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE