भौंरासा। आज जैसे ही सीए के फाइनल रिजल्ट आए तो भौंरासा नगर से चौहान परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। नगर के राजेश चौहान शिक्षक के छोटे बेटे नवीन चौहान ने पहले अटेम्प्ट में ही सीए की परीक्षा पास कर नगर व अपने परिवार का नाम रोशन कर दिया। अपनी कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग से आज नगर के पहले सीए के रूप में लोगों के बीच पहुंचे। जहां नगर के लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्प माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी।
साथ ही समाज के लोगांे ने उनके पिता का भी सम्मान किया। नवीन की उपलब्धि पर उनके माता पिता ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जयसिंह राणा, जमनालाल माली, डॉ. रूपसिंह नागर, डॉ. कुलदीप नागर, अनूप सिंह ठाकुर, अर्जुन माली, धर्मेंद्र माली, रामलाल माली, कमल पटेल, पवन पटेल, किशोर माली, अशोक राठौर, मनोज शुक्ला आदि लोगों ने इनके घर जाकर बधाई दी।