शाजापुर। जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल अशोक मीणा के नेतृत्व में भोपाल पहुंचा। जहां महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया से मुलाकात की और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की समस्याओं से अवगत करवाया एवं कई जिलों में 3/4 महीनों से मानदेय नहीं मिलने की बात भी कही। इस दौरान विभाग द्वारा कई योजना के पैसे देना बंद करना, मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों को आंगनवाड़ी केन्द्रों में शमिल करने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की, जिस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि आप की समस्या का जल्दी निराकरण किया जाएगा एवं पूरे प्रदेश की मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों को मैन आंगनवाड़ी केन्द्रों का दर्जा दिया जाएगा।