भवानीमंडी। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना अंतर्गत राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता (हिंदी) का आयोजन जोधपुर में नागौरी बेरा स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय किसान कन्या के ब्रह्मसिंह परिहार स्मृति सभागार में मंगलवार को किया गया। जिसमें 157 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
निबंध प्रतियोगिता में प्रदत्त विषय व्यक्तित्व विकास उतना ही जरूरी है जितना शैक्षणिक विकास पर। सेठ आनंदीलाल पोद्दार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीमंडी में अध्ययनरत कक्षा 11 की छात्रा शुभांगी शर्मा ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने शहर भवानीमंडी व झालावाड़ जिले का राज्य स्तर पर नाम रोशन किया।
शुभांगी शर्मा ने बताया कि उन्हें सम्मान स्वरूप सम्मान पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर मंचासीन अतिथियों ने सम्मानित किया। स्टेट अवार्ड प्राप्त करने पर उनके पिता साहित्यकार डॉ राजेश कुमार शर्मा पुरोहित व परिवार जनों ने खुशी जाहिर की। विद्यालय के प्रधानाचार्य व स्टाफ ने शुभांगी को बधाइयां दी है।