नीमच। शासकीय आईटीआई नीमच डुंगलावदा में 15 जनवरी 2024 को रोज़गार मेला आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सभी शिक्षित बेरोज़गार युवक-युवतियों के लिए रोज़गार प्राप्त करने के लिए अवसर उपलब्ध किया जा रहा है। इच्छुक बेरोज़गार युवक-युवतियां रोज़गार मेले में उपस्थित होकर लाभ उठा सकते है। रोज़गार मेले में जिले की प्रतिष्ठित कम्पनियों व जिले से बाहर की कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
आवेदन के लिए अपनी सीवी, रिज्यूम की कापी अपने साथ अवश्य लायें। रोजगार मेले में जो कम्पनी अपनी स्टॉल लगाना चाहती है। वे मोबाईल नम्बर 9098001083 पर सम्पर्क कर सकते है। यह जानकारी रोजगार अधिकारी नीमच द्वारा दी गई है।