रतनगढ़। केंद्र सरकार द्वारा मोदी के ग्यार्ंटी का रथ यात्रा लेकर हर गांव में शिविर आयोजित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज रतनगढ़ क्षेत्र के जाट और श्रीपुरा पंचायत के कुतलि में शिविर आयोजित हुआ। अतिथियों के स्वागत के बाद विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण, भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, जिला पंचायत सदस्य मांगीलाल भील, मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, जनपद पंचायत सदस्य देवीलाल कुमावत, जनपद पंचायत सदस्य लाभचंद भील, ने सभी को संबोधित किया और शासन की सभी योजनाओं से उपस्थित सभी जनता को अवगत कराया। सरपंच बलवंत दास बैरागी और सरपंच लालुराम भील, प्रहलाद गुर्जर कुथली ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर तहसीलदार, युवा मोर्चा अध्यक्ष लालाराम धाकड़ अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक मेघवंशी, विधानसभा आईटी सेल प्रभारी नितेश सेन, किशन बृह्मभट्ट, तेजसिंह राजपुत, रामकुवर धाकड़, बबलु रेगर, राजु नाहर उपस्थित थे। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण ने सभी को हमारा भारत विकसित भारत की प्रतिज्ञा शपथ दिलाई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अनेक पोष्टिक व्यंजन बनाए व शिविर में प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सभी गांववासी, प्रशासनिक अधिकारी नोडल अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।