नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल 11 केवी झांझरवाड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से इस फीडर पर विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 02.02. 2024 (शुक्रवार) को 11 केवी झांझरवाड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। जिसके कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक इस फीडर का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इस कार्य की वजह से कृष्णा नगर, सिद्धि विनायक कॉलोनी, दुर्गा आईल मील, स्टेडियम, बं नं 59, मण्डी प्रांगण, बं नं 60 का कुछ क्षेत्र, स्वीमिंग पुल का क्षेत्र, बैनीवाल के कुंए तक, रेल्वे फाटक, स्टेशन रोड़, चमड़ा कारखाना, एकता कॉलोनी, अम्बेडकर कॉलोनी, ईदगाह के पिछे, फ्रेन्ड्स कॉलोनी आदि क्षेत्र प्रभावित होगें। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।