BREAKING NEWS
KHABAR : राष्ट्रीय स्वच्छ एवं हरित विद्यालय.. <<     KHABAR : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में साइबर.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां.. <<     REPORT : सिंहस्थ- 2028 तैयारियों का कलेक्टर ने किया.. <<     VIDEO NEWS: ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS: मौत कुएं में छिपी थी, एक कॉल पर दौड़ पड़ा.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर हरियाली.. <<     BIG NEWS : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : मुरैना गल्ला मंडी में खाद वितरण पर बवाल,.. <<     शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<     KHABAR : एमपी में मुख्य चुनाव आयुक्त, ओंकारेश्वर.. <<     देवास जिला अस्पताल में बीजेपी पार्षदों का.. <<     VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलोनी और एक घर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2024, 8:02 pm
BIG NEWS : मध्यप्रदेश को अधोसंरचना विकास कार्यों में मिलेगा लाभ- डिप्टी सीएम देवड़ा, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास’ के दर्शन की झलक, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते कहा है कि सर्वांगीण-सर्वस्पर्शी-सर्वसमावेशी बजट से सभी नागरिकों के जीवन में गुणवत्तापूर्व बदलाव होगा। मध्यप्रदेश को अधोसंरचना विकास कार्यों में लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास एवं सबका प्रयास के विकास दर्शन की स्पष्ट झलक इस बजट में मिलती है।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिये केन्द्रीय करों के हिस्से में वर्ष 2023-24 के पुनरीक्षित अनुमान में बजट अनुमान से राशि रूपये 6,519 करोड़ ज्यादा एवं वर्ष 2024-25 में राशि रूपये 95,753 करोड़ का अनुमान है। प्रदेश के लिये उत्साहजनक संकेत है। उन्होने कहा कि बजट के माध्यम से फोकस समावेशी विकास पर है। पीएम गतिशक्ति योजना के रेलवे कॉरीडोर, ऊर्जा, खनिज, सीमेंट, पोर्ट, हाई ट्रैफिक डेंसिटी बनाने का संकल्प लिया गया है । ऊर्जा, खनिज एवं सीमेंट कॉरीडोर से मध्यप्रदेश को लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्रसिद्ध पर्यटन केंद्रों के व्यापक विकास के लिये बजट में जो प्रावधान किये गये हैं उससे मध्यप्रदेश भी लाभान्वित होगा।

देवड़ा ने कहा कि 2047 तक भारत को पूर्ण रूप से विकसित देश बन जायेगा। मध्यप्रदेश जैसे तेजी से आगे बढ़ रहे राज्यों का विशेष योगदान होगा। उन्होने कहा कि पीएम जनमन योजना में संवेदनशील जनजातीय समूहों को लाभ मिलेगा। विशेष पूंजीगत सहायता योजना को निरंतर रखने से मध्यप्रदेश को अधोसंरचना विकास कार्यों में लाभ मिलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE