BREAKING NEWS
KHABAR : राष्ट्रीय स्वच्छ एवं हरित विद्यालय.. <<     KHABAR : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में साइबर.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां.. <<     REPORT : सिंहस्थ- 2028 तैयारियों का कलेक्टर ने किया.. <<     VIDEO NEWS: ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS: मौत कुएं में छिपी थी, एक कॉल पर दौड़ पड़ा.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर हरियाली.. <<     BIG NEWS : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : मुरैना गल्ला मंडी में खाद वितरण पर बवाल,.. <<     शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<     KHABAR : एमपी में मुख्य चुनाव आयुक्त, ओंकारेश्वर.. <<     देवास जिला अस्पताल में बीजेपी पार्षदों का.. <<     VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलोनी और एक घर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2024, 8:09 pm
KHABAR : कैरियर मार्गदर्शन और वार्षिक पुरस्कार वितरण संपन्न, सीएम राइज विनोबा रतलाम में हुआ शिक्षक सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। विद्यार्थी का बैकग्राउंड मायने नहीं रखता है। किसी भी माध्यम और परिवेश का विद्यार्थी ईमानदारी व दृढ़ निश्चय के साथ प्रयास करें तो सफलता सुनिश्चित है। एकेडमिक्स को बेहतर बनाना है और कांसेप्ट को समझना है। उक्त विचार व्यक्त करते हुए योगेश सिंह चौहान जूनियर कमीशंड ऑफिसर (रिटा) इंडियन नेवी ने सी एम राइज विनोबा रतलाम में विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने साधन से अधिक कमिटमेंट को महत्वपूर्ण बताया।
विशेष अतिथि मोनिका ठाकुर सूबेदार मप्र पुलिस ने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए करियर पर फोकस करने का आग्रह किया। उन्होंने संस्कृति को बचाने और युवावस्था के भटकाव के दुष्प्रभाव भी बताएं। वार्षिक पुरस्कार वितरण के अंतर्गत वर्ष भर चलने वाली गतिविधियों में विभिन्न स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले तथा टीचर ऑफ द ईयर के रूप में चयनित शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र दल द्वारा सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति की गई।स्वागत उद्बोधन उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौड़ ने तथा प्रतिवेदन वाचन मंजूलिका खरे ने किया। संचालन रुपाली जैन तथा आभार हर्षिता सोलंकी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य संध्या वोरा ने की तथा आभार मीनाक्षी अग्रवाल ने व्यक्त किया। दो दिवसीय वार्षिक पुरस्कार कार्यक्रम के तहत प्रथम दिवस प्राथमिक विद्यालय खंड के विद्यार्थियों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम.एल. डामोर ने पुरस्कृत किया। संचालन प्रदीप वैष्णव ने तथा आभार अमित झा ने व्यक्त किया। इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा अंग्रेजी स्किड का प्रदर्शन किया गया। प्रधानाध्यापक अनिल मिश्रा के मार्गदर्शन में विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई तथा सीमा चौहान द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मार्गदर्शन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE