रतलाम। राज्य आनंद संस्थान का अल्पविराम कार्यक्रम शाना ग्लोबस स्कूल रतलाम में बोहरा समाज के साथ आयोजित किया गया। जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री ने बताया कि मास्टर ट्रेनर पुष्पेंद्र सिंह सिसौदिया, अणिमा आचार्य, गिरीश सारस्वत ने जीवन के लेखा-जोखा और रिश्ते का सत्र लिया। आनंदम सहयोगी ईश्वर सिंह राठौर, सीमा त्रिवेदी, सुरेंद्र अग्निहोत्री ने आनंद की ओर सत्र लिया।
स्कूल की प्राचार्य तसनीम कांगसावला ने कार्यक्रम को खूब सराहा। संस्था के डायरेक्टर कईस कांगसावला ने मप्र राज्य आनंद संस्थान का आभार माना।