BREAKING NEWS
KHABAR : राष्ट्रीय स्वच्छ एवं हरित विद्यालय.. <<     KHABAR : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में साइबर.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां.. <<     REPORT : सिंहस्थ- 2028 तैयारियों का कलेक्टर ने किया.. <<     VIDEO NEWS: ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS: मौत कुएं में छिपी थी, एक कॉल पर दौड़ पड़ा.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर हरियाली.. <<     BIG NEWS : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : मुरैना गल्ला मंडी में खाद वितरण पर बवाल,.. <<     शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<     KHABAR : एमपी में मुख्य चुनाव आयुक्त, ओंकारेश्वर.. <<     देवास जिला अस्पताल में बीजेपी पार्षदों का.. <<     VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलोनी और एक घर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2024, 8:20 pm
KHABAR : शिक्षक स्वर्णिम राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- हिम्मत सिंह जैन, शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 एकीकृत शाला में सम्मान समारोह संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शिक्षक के संस्कारों से विद्यार्थी समाज का निर्माण करता है और इस उत्कृष्ट समाज से स्वर्णिम राष्ट्र का निर्माण होता है। संसार का सर्वश्रेष्ठ पद शिक्षक का होता है इसलिए प्रत्येक शिक्षक को अपने कार्यकाल के दौरान निष्ठावान बनाकर अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए, ताकि विकसित राष्ट्र का निर्माण हो सके। यह बात शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के सेवानिवृत शिक्षक हिम्मत सिंह जैन ने कहीं। वे शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 एकीकृत शाला नीमच कैंट में 1 फरवरी को शाम 4 बजे आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। 
जैन ने कहा कि शिक्षक के अवगुणों को अलग कर उसकी अच्छाइयों को ग्रहणकर विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहयोगी बनना चाहिए। जीवन पर्यंत कर्तव्यनिष्ट रहकर कार्य करता है तो समाज उसका आदर करता है। 38 वर्ष की सेवा के मध्य जब भी शिक्षक साथियों के सहयोग की आवश्यकता हुई सभी ने सहयोग किया। यह सहयोग जीवन पर्यंत याद रहेगा। ज्ञान की मशाल से समाज निर्माण में सहयोग का सदैव प्रयास किया गया। शिक्षक महासंघ एवं विभिन्न शिक्षक संगठनों में सभी का योगदान सराहनीय रहा। शिक्षक अनिल तोतला ने कहा कि हिम्मत सिंह जैन साहब जीवन में निरंतर संगठन में संस्कारों की एकता के गुण सीखाते रहना। अभिनंदन पत्र का वाचन शिक्षक तन्मय शर्मा ने किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक साथियों द्वारा हिम्मत सिंह जैन सर का अभिनंदन पत्र शाल श्रीफल साफा बंधवाकर सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह में शिक्षक पुष्पांजलि तिवारी, याचिका जैन, चंद्रकला जैन ,बद्रीलाल पुरोहित, सत्यनारायण परमार, नरेश जोशी, कृष्णा पाटीदार, कुसुम शर्मा, विनोद पुनी, विजय तिवारी मंचासिन थे। विद्यालय के चौकीदार गोवर्धन लाल राव ने हैं प्रीत जहां की रीत सदा मैं वहां के गाता हूं मैं भारत का रहने वाला हूं.. गीत में शिक्षक हिम्मत सिंह जैन के जीवन चरित्र का वृतांत गीत रचना में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ 40 से अधिक पदाधिकारीयों ने भी सम्मान किया। 
कार्यक्रम का संचालन कुसुम शर्मा ने किया तथा आभार शिक्षक श्रीपाल जैन ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE