बुरहानपुर। शहर में 4 अप्रैल को पद्मभूषण पंडित माखनलाल चतुर्वेदी जी की जयंती सशक्त पत्रकार समिति, यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन और राष्ट्र पत्रकार मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में एक निजी होटल में मनाई गई। सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं माखनदादा के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्चात बतौर अतिथि के रूप में शामिल हुए जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख और एसडीएम पल्लवी पुराणिक का सम्मान संस्थाओं के पत्रकारों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आगामी लोकसभा चुनाव का मतदान अधिकतम हो के उद्देश्य से स्वीप एक्टिविटी को भी जोड़ा गया, जिसके बाद पत्रकारों को लोकसभा चुनाव में अधिकतम मतदान करने हेतु जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख द्वारा शपथ भी दिलाई गई ।