बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में आबकारी विभाग द्वारा एक अप्रैल से शराब दुकानों के ठेके दिए गए है जिसे लेकर जिले भर में कही ना कही विरोध शुरू होने लगे है।
विरोध कर रहे लोगो का कहना है शराब दुकान को लेकर आबकारी विभाग ने मनमानी तरीके से ठेके दिए है। कही रिहायशी इलाकों में शराब दुकान खोली जा रही है तो कही धार्मिक स्थलों के पास जिससे लोगो की आस्थाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है।
बता दे की बुरहानपुर शहर में एक अप्रैल को सिंधी बस्ती क्षेत्र में शराब दुकान का विरोध किया गया था तो वही अब तिलक चौराहे पर शराब दुकान का विरोध किया जा रहा है लोगो का कहना है तिलक चौराहे पर जैन मंदिर और हनुमान जी का मंदिर है और रिहायशी क्षेत्र भी है बावजूद इसके यहाँ शराब दुकान खोली जा रही है। कलेक्टर से हमने शिकायत की है फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विरोध कर रहे लोगो ने कहा है अगर यहाँ से शराब दुकान नही हटाई गई तो हम सभी उग्र आंदोलन करेंगे।