BREAKING NEWS
खरगोन में सीसी रोड की मांग, गुलशन नगरवासियों.. <<     KHABAR : मुसाखेड़ी ओवरब्रिज का काम देखने पहुंचे.. <<     KHABAR : भाजपा कार्यसमिति से पहले ओरछा में.. <<     BIG NEWS : लंबित मांगों को लेकर पटवारी संघ ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : दस साल बाद पदोन्नति शुरू होने पर सीएम का.. <<     KHABAR : पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने सुराह.. <<     KHABAR : शिवपुर में सीसी रोड निर्माण की प्रक्रिया.. <<     KHABAR : कसरावद में गूंजे साईं बाबा के जयकारे,.. <<     KHABAR : गुलशन नगर की कच्ची सड़क बनी परेशानी,.. <<     मुरैना पुलिस का बड़ा धमाका,चेन स्नैचिंग और.. <<     शहडोल में कागजी तालाब का महाघोटाला,हाईवे के.. <<     BIG REPORT : पुजारियों ने उठाई कृषि अधिकारों की आवाज,.. <<     KHABAR : मिडटाउन कॉलोनी में अब 45 मिनट मिलेगी पेयजल.. <<     कैलारस में खैर कटाई का आरोप, रेंजर समेत तीन.. <<     खरगोन के बिस्टान में अनियमितताओं का मामला,.. <<     KHABAR : टीकाकरण दिवस का अधिकारियों ने किया औचक.. <<     KHABAR : सरदार सरोवर बांध पर ऐतिहासिक समझौता! मध्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2024, 2:18 pm
KHABAR : चांचौड़ा इलाके में कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल, विधायक प्रियंका पेंची ने किया पार्टी में स्वागत, एक दर्जन से ज्यादा कांग्रेसी शामिल, पढे़ खबर

Share On:-

गुना। चांचौड़ा विधायक प्रियंका पैंची ने विधानसभा चाचौड़ा के ग्राम बटावदा, बकान्या, मृगवास, भूमलाखेड़ी, सानई, एवम मदागन माफी आदि में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर मृगवास मण्डल के अंतर्गत एक दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


सदस्यता लेने वालों में पूर्व सरपंच एवं पूर्व मंडी सदस्य रामप्रसाद भील फतेहपुर, अमरसिंह मीना वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता सहित एक दर्जन से अधिक लोगों को क्षेत्रीय विधायक प्रियंका पैंची ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण करने वालो को विधायक प्रियंका पैंची ने फूल माला सहित पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने सभी उपस्थित कार्यकर्ता और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनों के बीच हम सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को पहुंचना होगा, ताकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा गरीब कल्याण की जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनका पात्र हितग्राहियों को लाभ भी मिल सके और उनका प्रचार भी हो सके।


उन्होंने कहा कि भाजपा की जिस रीति नीति से प्रभावित होकर लोग जुड़ते जा रहे हैं। उसे हमें जन-जन तक पहुंचाना होगा। सरकार की जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है उनका लाभ जिन्हें मिल गया है, उन्हें सरकार की उपलब्धियों के बारे बताना है और जो योजनाओं का लाभ लेने में वंचित रह गए हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ भी दिलवाना है। जनसंपर्क में मृगवास के मण्डल अध्यक्ष अरविंद माहेश्वरी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजाराम गुर्जर, पर्वत मीना, ब्रज मीना, सोनू शर्मा, सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE