गुना। लोकसभा से भाजपा प्रत्यासी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में मध्य प्रदेश सरकार में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने नगर मंडल गुना के विभिन्न वार्डाे में पहुंच सघन जन संपर्क किया और विभिन्न नुक्कड़ सभा कर फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार का मंत्र दिया। इसी के साथ ही गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने भी संबोधित कर केंद्र की योजना गिनाई।