भोेपाल। साहू समाज की आराध्य एवं श्रीकृष्ण भक्त मां कर्मा देवी की 1008वीं जयंती पर शुक्रवार को भोपाल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य कार्यक्रम साहू समाज मंदिर घोड़ा निक्कास में चल रहा है। यहां सुबह मां कर्मा की महाआरती की गई और अब शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पुराने शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी।
महाआरती में गुफा मंदिर के महंत रामप्रवेश दास महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल-सीहोर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्मा देवी जयंती की शुभकामना देते हुए कहा कि जिस समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुप में देश भक्त दिया हो ऐसे समाज को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम। उन्होंने कहा हम सबको मां कर्मा देवी के आशीर्वाद से समाज की सेवा करते हुए इस देश को प्रगति की ओर ले जाने का कार्य करते रहना चाहिए।